मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : मतगणना स्थल के बाहर फुटबॉल लेकर पहुंचे विधायक अमिताभ
कानपुर

Kanpur : मतगणना स्थल के बाहर फुटबॉल लेकर पहुंचे विधायक अमिताभ

Akash Chaudhary

सपा विधायकों ने कहा— पार्टी को हर वर्ग का वोट मिला

Kanpur ।सीसामऊ उपचुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी का अंदाज एक बार फिर अलहदा दिखा।सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी नौबस्ता गल्ला मंडी के बाहर बने कैंप में जब पहुंचे तो अपने साथ एक फुटबॉल लाए हुए थे।

गौरतलब हो कि विधायक अमिताभ बाजपेयी ने जीआईसी ग्राउंड पर हुईं अखिलेश यादव की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए फुटबॉल से तुलना की थी, यही नहीं, मतदान से पहले भी सोशल मीडिया पर फुटबॉल प्रिंट की माचिस की फोटो उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की थी, इसके बाद आज फिर वह यहां पर फुटबॉल लेकर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जनता ने बता दिया है कि यह रामपुर नहीं, कानपुर है। वहीं, विधायक मो. हसन रूमी ने कहा कि सपा को हर वर्ग का वोट मिला है।

https://parpanch.com/lucknow-muslim-voters-stopped-from-voting-at-gunpoint-sp-mp-demands-re-election/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *