मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : नसीम सोलंकी को दूसरे गेट से निकाला गया
कानपुर

Kanpur : नसीम सोलंकी को दूसरे गेट से निकाला गया

Akash Chaudharyअपडेट: November 23, 2024

Kanpur ।नसीम सोलंकी की जीत के बाद नौबस्ता गल्ला मंडी में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया,, यनयाहां पर पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को लेकर भी उत्साहित समर्थकों ने खूब नारेबाजी और आतिशबाजी की।हालांकि, प्रशासन ने माहौल को भांपते हुए पहले ही विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था लेकिन उत्साहित कार्यकर्ता नौबस्ता गल्ला मंडी के गेट के बाहर खड़े रहे।

नसीम सोलंकी को जीत का प्रमाण पत्र देने के बाद पुलिस ने उन्हें अपनी सुरक्षा में लेकर गल्ला मंडी के दूसरे गेट से बाहर निकाला, इस बात की सूचना जैसे ही उनके समर्थकों को लगी, वह उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़े।

सपा नेताओं के कारों के काफिले से जाम की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस की एक बस बीच में खड़ी कर दी गई,, इसके बावजूद समर्थक कार और बाइक से नसीम सोलंकी की कार के पीछे नारेबाजी करते हुए चलते रहे,, सपा नेताओं ने कहा कि जनता ने एक बार फिर से सपा पर विश्वास जताया है,,इस दौरान कई जगहों पर नसीम सोलंकी के विधायक लगे हुए पोस्टर भी लगने लगे।

https://parpanch.com/mumbai-speculation-begins-mohini-dey-is-the-reason-for-rehman-saira-banu-divorce/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *