Thursday, June 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने...

Kanpur : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने किया हवन-पूजन, बांटा प्रसाद

Kanpur।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों और 13 मंडलों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर उन्नति की कामना की गई।

इसी क्रम में बाबूपुरवा मंडल की ओर से बाकरगंज स्थित शिव दुर्गा मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों की चर्चा भी की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। नेताओं ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन बेरिया मौजूद रहे। उनके साथ बाबूपुरवा मंडल अध्यक्ष ओ.पी. आर्या, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, राजन, पार्षद अशोक पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पंत, मंडल महामंत्री अजय साहू, सतीश तिवारी, विनय शर्मा, रवि सोनकर, अनूप साहू, मुन्ना शर्मा, अनुप सहाय, सोनू शर्मा, राकेश कुमार, अश्वनी तिवारी, अमित कोरी, पूजा गौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...