Friday, August 7, 2026
HomeखेलKanpur : सीआईएससीई साउथ जोन थ्रो-बॉल में मर्सी मेमोरियल का कब्जा

Kanpur : सीआईएससीई साउथ जोन थ्रो-बॉल में मर्सी मेमोरियल का कब्जा

Kanpur। साकेत नगर स्थित वेंडी एकेडमी हाईस्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई साउथ जोन बालिका थ्रो-बॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें तीनों आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मर्सी मेमोरियल स्कूल चैंपियन बना।

#kanpur

प्रतियोगिता का उद्घाटन साउथ जोन के जोनल कोऑर्डिनेटर फादर थॉमस कुमार ने किया। समापन समारोह में वेंडी एकेडमी हाईस्कूल के डायरेक्टर विराज भाटिया, एसजे ग्रुप के डायरेक्टर सुबोध कटियार, वेंडी एकेडमी हाईस्कूल के प्रधानाचार्य एलके गुप्ता और आयोजनकर्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश अवस्थी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के परिणाम::अंडर-14 वर्ग में मर्सी मेमोरियल स्कूल प्रथम, वेंडी एकेडमी हाईस्कूल द्वितीय और मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल तृतीय रहा।
अंडर-17 वर्ग में मर्सी मेमोरियल स्कूल प्रथम, मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल द्वितीय और वेंडी एकेडमी हाईस्कूल तृतीय रहा।अंडर-19 वर्ग में मर्सी मेमोरियल स्कूल प्रथम, मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल द्वितीय और स्वराज इंडिया प​ब्लिक स्कूल तृतीय रहा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...