आरके कमल जीता कांसा
Kanpur। भारतीय तैराकी संघ की ओर से तीन से 10 अक्तूबर तक कर्नाटक में आयोजित द्वितीय एशियन मास्टर तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। 70 से 74 वर्ष आयु वर्ग में प्रकाश अवस्थी ने स्वर्ण पदक और आरके कमल ने कांस्य पदक जीतकर कानपुर का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विकास अवस्थी, राम कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, अनुभव कुमार, अचित यादव, पंकज जैन, विनायक तिवारी, कीर्ति आनंद, सौरभ भारद्वाज, सरिता और मोनू निषाद ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। कानपुर जिला तैराकी संघ ने सभी प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।


