Kanpur। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बालक वर्ग में आरुष सिंह, अविरल, अनन्य अवस्थी, हृदयांश द्विवेदी, आकाश पांडेय, आदर्श पांडेय, आरुष, अनमोल सिंह और अरमान कपूर ने मुकाबलों में सफलता हासिल की। वहीं, बालिका वर्ग में गौरांगी, भैरवी सिंह, आदिश्री मिश्रा, श्रविका अवस्थी, आद्या गुप्ता और याशिता श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। कानपुर जिला तैराकी संघ के सचिव प्रकाश अवस्थी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी दी।


