Sunday, October 11, 2026
HomeखेलKanpur : आरेंज आर्मी और पिच रेडर्स की शानदार जीत

Kanpur : आरेंज आर्मी और पिच रेडर्स की शानदार जीत

सत्यम ने गेंद से बरपाया कहर, अमित का भी दमदार प्रदर्शन

Kanpur । यूनाइटेड चैंपियन लीग (यूसीएल) में रविवार को खेले गए मुकाबलों में आरेंज आर्मी व पिच रेडर्स एकादश ने जीत हासिल की। द स्पोर्ट्स हब में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरेंज आर्मी एकादश ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाए। अमित 42 व सत्यम 56 की पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में नाइट एकादश की ओर से अखिलेश, मिशन व अर्पित ने दो-दाे विकेट चटकाए।

जवाब में नाइट एकादश 23.4 ओवर में 10 विकेट पर 160 रन ही बना सका। अर्पित 66 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज आरेंज आर्मी की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाया। गेंदबाजी में सत्यम ने चार व अमित ने तीन विकेट लेकर टीम को 49 रन की जीत दिलाई। लीग के दूसरे मुकाबले में पिच रेडर्स एकादश ने 30 ओवर में सात विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में जेबीके एकादश 24.2 ओवर में 164 रन ही बना सका।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...