स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का होगा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
Kanpur । आगरा के होली पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रथम यूथ उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं फ्रेशर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में शहर का मजबूत दल विभिन्न भार वर्गों में चुनौती पेश करेगा। कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन सीधे राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
यूथ वर्ग में पलक सरोज (अंडर-44 किग्रा), कार्तिक चौरसिया (ओवर-73 किग्रा), हिमांशु गुप्ता और आदित्य शर्मा (दोनों अंडर-55 किग्रा) से पदक की उम्मीदें हैं। वहीं फ्रेशर वर्ग में अभय चौधरी, अविगना तिवारी, अद्विका केडिया, आराध्या श्रीवास्तव, अद्विक शर्मा, प्राची गुप्ता, अयांश पाल समेत कई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, महासचिव तुषार साहनी, उपाध्यक्ष रोमी सिंह और कोषाध्यक्ष सविता सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
एनआईएस कोच लाली, अरविंद कुमार, दानिश खान, अनूप कुमार, विक्रांत अग्निहोत्री, अभिषेक शुक्ला, वंदना, नितिन तिवारी और अश्विन द्विवेदी सहित कई प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं।


