Tuesday, April 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर में 23 को वृहद रोजगार मेला, 730 पदों पर...

Kanpur : कानपुर में 23 को वृहद रोजगार मेला, 730 पदों पर भर्ती का मौका

Kanpur ।  युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 मार्च को शहर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर और किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला आयोजित होगा।
रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से कॉलेज परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि और अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है।
मेले में एएस वर्ड ग्रुप, ईडीयू वैंटेज प्राइवेट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थ केयर, स्टार ग्रुप ऑफ मैनपावर सर्विसेज, इंडिपेंडेंट यूथ लॉजिस्टिक्स, रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लाइफ इंश्योरेंस (फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विस) सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा करीब 730 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया के तहत फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, कस्टमर सर्विस सपोर्ट (इनबाउंड वॉइस प्रोसेस), इंश्योरेंस एडवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, लोन एडवाइजर, सेल्स सुपरवाइजर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, रिकूटमेंट ऑफिसर, ट्रेनी अप्रेंटिस हेल्पर एवं बीमा सखी सहित विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10 हजार से ₹26 हजार तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण तथा सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकती हैं। अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण कर मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कानपुर के अलावा लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद एवं हिमाचल प्रदेश के सोलन में भी की जाएगी, जिससे युवाओं को विभिन्न शहरों में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल(rojgaarsangam.up.go v.in) पर पंजीकरण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!