Tuesday, September 29, 2026
HomeखेलKanpur : मेरठ ने नोएडा को, लखनऊ ने कानपुर को सात विकेट...

Kanpur : मेरठ ने नोएडा को, लखनऊ ने कानपुर को सात विकेट से हराया

Kanpur। उत्तर प्रदेश डिसेबिलिटी एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग सीजन-3 में मंगलवार को पहले मैच में मेरठ दिव्यांग मॉवरिक्स ने नोएडा दिव्यांग किंग्स को सात विकेट से मात दी। लखनऊ दिव्यांग फॉल्कंस ने कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स को सात विकेट से पराजित किया।

आर्यनगर ​​स्थित द स्पोटर्स हब में खेले गए पहले मुकाबले में नोएडा दिव्यांग किंग्स की पूरी टीम मेरठ दिव्यांग मॉवरिक्स की घातक गेंदबाजी के आगे 11.5 ओर में मात्र 40 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम का कोई भी ​खिलाड़ी दहाई का आकांड़ा भी नहीं छू सका। गेंदबाजी में आदिल ने चार, शुभम पांडेय व चंद्रशेखर ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में मेरठ दिव्यांग मॉवरिक्स की टीम ने 9.3 ओवर में तीन विकेट पर 44 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में तनवीर ने नाबाद 18 रन व प्रमोद ने 10 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. सादिक ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आदिल को चुना गया। इसी मैदान पर दूसरे मुकाबले में कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम से दीपेंद्र सिंह ने 49 रन, राहुल सिंह ने 25 रन व कुमार राहुल ने 18 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में लखनऊ दिव्यांग फॉल्कंस की ओर से चिंटू चौधरी ने तीन, आकाश पाटिल, पवन कुमार ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ दिव्यांग फॉल्कंस की टीम ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 140 रन बनाकर मैच जीता। जीत में ​शिवाशंकर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली व यागेंद्र व आकाश पाटिल ने 22-22 रन व चिंटू चौधरी ने नाबाद 7 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में कुमार राहुल, राहुल सिंह व ए. शनमुगम ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चिंटू चौधरी को दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...