Tuesday, September 29, 2026
HomeखेलKanpur : ताकत के अखाड़े में उतरेंगे स्कूलों के खिलाड़ी

Kanpur : ताकत के अखाड़े में उतरेंगे स्कूलों के खिलाड़ी

एक अक्तूबर को होगी इंटर स्कूल प्रतियोगिता

Kanpur । कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से एक अक्तूबर तक इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता नवाबगंज ​स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में होगी। प्रतियोगिता में शहर के वि​भिन्न विद्यालयों के यूथ और सबजूनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि यूथ वर्ग में कक्षा छह से आठ, सबजूनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। ​ प्र​तिभागियों के लिए विद्यालय के प्रिंसिपल से प्रमा​णित पत्र और स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा। विजेता ​खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

विद्यालयों के प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल चैंपियन​शिप ट्रॉफी भी दी जाएगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिका को स्ट्रांग बालक और स्ट्रांग बालिका की ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। अ​धिक जानकारी के लिए इच्छुक ​खिलाड़ी अनिल कुशवाहा से 9336658975 और सौरभ राजपूत से 9389882076 पर संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...