Monday, September 28, 2026
HomeखेलKanpur : दिव्यांग टी-20 लीग में नोएडा और मेरठ की जीत

Kanpur : दिव्यांग टी-20 लीग में नोएडा और मेरठ की जीत

Kanpur । फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग सीजन-3 में सोमवार को द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच), आर्यनगर में दो मुकाबले खेले गए। लगातार दो दिन हुई बारिश के कारण मैदान तैयार करने में अधिक समय लगने से दोनों मैच 10-10 ओवर के कराए गए। पहले मुकाबले में नोएडा दिव्यांग किंग्स ने लखनऊ दिव्यांग फॉल्कंस को पांच रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में मेरठ दिव्यांग मॉवरिक्स ने कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स को सात विकेट से शिकस्त दी।

पहले मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर नोएडा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नोएडा ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 88 रन बनाए। शाने आलम ने 37 और मो. सादिक ने 32 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। लखनऊ की ओर से शिव शंकर और आकाश पाटिल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम दो विकेट पर 82 रन ही बना सकी। योगेंद्र ने 24 और चिंटू चौधरी ने नाबाद 29 रन बनाए। नोएडा के बिज्जू कुमार को एक विकेट मिला। शाने आलम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 75 रन बनाए। राहुल सिंह ने 30, ए. शनमुगम ने 19 और सुमित पाल ने 17 रन का योगदान दिया। मेरठ के आदिल, चंद्रशेखर और अंकित गुप्ता ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने 8.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 77 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सुरेंद्र गौतम ने नाबाद 31, विक्रमजीत ने नाबाद 21 और चंद्रशेखर ने 14 रन बनाए। कानपुर की ओर से विपिन सिंह, सुमित पाल और विजय कुमार ने एक-एक विकेट लिया। चंद्रशेखर को गेंद और बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक उर्फ बॉबी और आनंद कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आईएम रोहतगी, सुनील मंगल, अंकित मल्होत्रा, पीएस नेगी, आशुतोष और उत्कर्ष मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...