Tuesday, September 29, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में एक अक्टूबर से यूपी सीनियर बैडमिंटन की टक्कर

Kanpur : ग्रीनपार्क में एक अक्टूबर से यूपी सीनियर बैडमिंटन की टक्कर

प्रदेशभर के करीब 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, विजेताओं में बंटेगी एक लाख की पुरस्कार राशि

Kanpur।  ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन एक से चार अक्तूबर तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेताओं के बीच एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी।

यह जानकारी मंगलवार को विकासनगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डीपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता की मेजबानी कानपुर को मिलना शहर के लिए अहम अवसर है।

क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीनपार्क और कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल के मुकाबले होंगे। मुकाबलों की निगरानी के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 12 क्वालिफाइड निर्णायक आएंगे।

आजमगढ़ के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अजेंद्र राय रेफरी और मोहम्मद इरशाद अहमद मैच कंट्रोलर की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष मनोज पांडेय, डॉ. एके अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...