Monday, September 28, 2026
HomeखेलKanpur : 70वीं जनपदीय कबड्डी में सेठ मोतीलाल खेड़िया का दबदबा

Kanpur : 70वीं जनपदीय कबड्डी में सेठ मोतीलाल खेड़िया का दबदबा

Kanpur।  विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया एसडी इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ​बालक वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया, बालिका में विद्युत परिषद चैंपियन बना।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में 33 टीमों ने प्रतिभाग किया।

#kanpur

प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बिठूर विजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में रतनलाल खत्री एसडी इंटर कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया, जबकि बालक वर्ग में श्रीरामलला इंटर कॉलेज रावतपुर विजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में विद्युत परिषद इंटर कॉलेज पनकी ने पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब मेजबान सेठ मोतीलाल खेड़िया एसडी इंटर कॉलेज ने जीता। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल सुमन चंदोला, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रणविजय सिंह गहलोत, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, हरि किशन शुक्ला, सैय्यद सरदार अली और आयोजन सचिव बासुदेव त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...