मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 25 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : बेकनगंज में बंद पड़े मंदिरों का महापौर ने लिया जायजा ,मंदिरों के बाहर अवैध निर्माण कर मिला कब्जा
कानपुर

Kanpur : बेकनगंज में बंद पड़े मंदिरों का महापौर ने लिया जायजा ,मंदिरों के बाहर अवैध निर्माण कर मिला कब्जा

Akash Chaudharyअपडेट: December 21, 2024

Kanpur । महापौर प्रमिला पांडेय ने संभल के बाद शहर के मुस्लिम क्षेत्रों में बंद मंदिरों को खोलने हेतु बेकनगंज पहुंचकर मंदिरों का जायजा लिया। नगर निगम के सर्वे के मुताबिक करीब 120 से ज्यादा मंदिर मुस्लिम क्षेत्रों में बंद पड़े हैं।

#kanpur

बेकनगंज क्षेत्र में सुनार वाली गली में एक दर्जन से अधिक मंदिर होने एवं सभी पर कब्जे होने की सूचना पर संज्ञान लेते हुए महापौर ने पहुंचकर देखा कि मंदिर प्रांगण पर कब्जा कर आगे शटर लगा दिया गया था। महापौर ने शटर में लगा ताला तोड़ने का प्रयास किया। सुनार वाली गली में सभी मंदिरों का निरीक्षण किया। यहां कई मंदिरों में पूरी तरह से अवैध कब्जे कर निर्माण कर लिया गया।

महापौर ने उन सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि मंदिरों को खाली करना पड़ेगा। इसके बाद महापौर ने राधा-कृष्ण मंदिर के पास पहुंची। मंदिर में कोई कब्जा नहीं मिला। लेकिन पूरी तरह जीर्ण-क्षीर्ण हो चुका था। महापौर ने कहा कि सभी मंदिरों को खुलवाकर उनका पुनरूद्धार किया जाएगा। मंदिरों में रोज पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। मंदिरों को पूरी तरह कब्जा मुक्त किया जाएगा। मंदिरों के अवशेष पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंदिरों से मूर्तियां कहां गई, इसकी जांच करायी जायेगी।

https://parpanch.com/ayodhya-cm-yogi-gave-victory-mantra-of-milkipur-by-election-to-party-officials/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *