मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : मानिक बेरी और अलमास शौकत की शानदार बल्लेबाजी से जेके कैंट स्पार्टंस को सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को रखा कायम 
खेल

Kanpur : मानिक बेरी और अलमास शौकत की शानदार बल्लेबाजी से जेके कैंट स्पार्टंस को सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को रखा कायम 

Akash Chaudharyअपडेट: March 9, 2025
Kanpur । मानिक बेरी (67) और कप्तान अलमास शौकत (41) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जेके कैंट स्पार्टंस ने शनिवार को ग्रीनपार्क में खेले गये दूसरे मैच में चोटी पर चल रही मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर को सात विकेट से हराकर केपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। मयूर मेरिकल्स ने पहले खेलकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रनों का स्कोर बनाया जिसे जेके कैंट ने 18.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर दूसरी जीत हासिल की।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके कैंट स्पार्टंस को शुरुआती झटका अनमोल रतन मिश्रा (2) के रूप में सौरभ यादव ने दिया। इसके बाद ब्रजेंद्र (31) को दिव्य प्रकाश ने क्लीन बोल्ड किया। दो विकेट के बाद मानिक बेरी ने (43 गेंदों में नाबाद 67) ने अमलास (25 गेंदों में 41 रन) के साथ 74 और यशोवर्द्धन सिंह (नाबाद 15) के साथ नाबाद 27 रनों की साझेदारी कर टीम को 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बनाते हुए सात विकेट से जीत दिलायी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर का शुरुआती क्रम विफल होने के बावजूद रौनक सिंह (49), कप्तान मो. शारिम (40) और साहिल (28) ने टीम को 20 ओवरों में 7 विकेट पर 158 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा दिव्य प्रकाश ने 15, सनम्वय दीक्षित ने 10 रन बनाए। जेके कैंट से निशांत गौड़, रिषभ राजपूत और यशोवर्द्धन सिंह ने 2-2 तथा एक विकेट अभिषेक तोमर ने लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *