Kanpur। कानपुर डेडलिफ्ट फाउंडेशन (केडीएफ) की ओर से पावरलिफ्टिंग व ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप कल्याणपुर स्थित बैंके बिहारी बैंक्वेट हॉल में हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन्शा किया। महिला वर्ग में मल्लिका और पुरुष वर्ग में सत्यम श्रेष्ठ रहे।
महिला वर्ग के सब जूनियर श्रेणी में दृष्टि वर्मा, रविता, मल्लिका और तान्या ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में अवांशिका, कृष्णा कुमारी, यशस्वी सिंह और उर्वशी चंद्रा अपने-अपने वर्ग की विजेता रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में कशिश, प्राची, प्रतिमा सिंह, सारिका, मधु और शिवानी ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विशेष पुरस्कारों में सब जूनियर स्ट्रॉन्ग वुमंस का सम्मान मल्लिका, जूनियर स्ट्रॉन्ग वुमंस का खिताब उर्वशी चंद्रा और सीनियर स्ट्रॉन्ग वुमंस का सम्मान मधु को मिला। पुरुष वर्ग में मोहित कुमार, आनंद, अभिषेक, दीपांशु, आयुष, सुमित कुमार, सत्यम यादव, रोहन, मनीष वर्मा, अंशु, ऋतिक, विवेक, शैलेंद्र, रजी अहमद, मिराज अहमद, आदित्य, सूरज और अनुपम सहित कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
सब जूनियर स्ट्रॉन्ग मैन का पुरस्कार मोहित कुमार, जूनियर स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब मनीष वर्मा, सीनियर स्ट्रॉन्ग मैन का सम्मान सत्यम यादव और मास्टर स्ट्रॉन्ग मैन का पुरस्कार सुमित कुमार को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को 2100 की नकद पुरस्कार राशि, ट्रॉफी, पदक, प्रमाणपत्र आदि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
चैंपियनशिप का आयोजन केडीएफ के अध्यक्ष अशोक मौर्य (विराज), उपाध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा, सचिव अमित बाजपेई और महासचिव सजल सिंह के नेतृत्व में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में अजीत मौर्य, अमोल पांडेय, हिमांशु कटिहार, आलोक गुप्ता समेत अन्य की भूमिका रही।


