सीआईएससीई कानपुर नार्थ जोन बालिका एथलेटिक्स में 17 स्कूलों की 200 छात्राओं ने लिया हिस्सा
Kanpur। सेंट मेरीज कान्वेंट ग्राउंड दो दिवसीय सीआईएससीई कानपुर नार्थ जोन बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सेंट मेरीज कान्वेंट की छात्रा पावनी अवस्थी ने शानदार प्रदर्शन तीन दौड़ स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किया।
मेजबान सेंट मेरीज कान्वेंट की छात्रा पावनी अवस्थी प्रतियोगिता के 3000 मीटर दौड़, 3000 मीटर वॉक और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, हैडर्ड हाई स्कूल की उत्तरा पाल ने 80 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
इसके अलावा शीलिंग हाउस स्कूल, सर सैयद स्कूल, जयपुरिया स्कूल और यूनाइटेड स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के समापन पर सेंट मेरीज कान्वेंट हाई स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रभा ने विजेता व प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

