पांच राउंड बाद आरोहन डे, माहू विग्नेश और स्तुति प्रदीप शीर्ष पर
Kanpur । एलनगंज स्थित शीलिंग हाउस स्कूल में चल रही सातवीं आईसीएसई ऑल इंडिया शतरंज चैंपियनशिप में पांच राउंड के मुकाबलों के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के खिलाड़ियों का दबदबा नजर आ रहा है। अंडर-14 बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल के आरोहन डे और बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की माहू विग्नेश पांच-पांच अंक लेकर शीर्ष पर हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग में कर्नाटक की स्तुति प्रदीप ने भी पांच अंक हासिल कर बढ़त बना रखी है।
अंडर-17 बालक वर्ग में केरल के श्रीहरि, कर्नाटक के गुहान एनएच, महाराष्ट्र के शौर्य स्वप्निल और अलौकिक सिन्हा, नॉर्थ ईस्ट के परमबराता सरकार, तमिलनाडु के आरएच रेवलिन राम, उत्तराखंड के स्पर्श बिष्ट और उत्तर प्रदेश के मोहम्मद हसनैन चार-चार अंक हासिल कर चुके हैं। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की भूमिका बल 4.5 अंक पर हैं, जबकि सात खिलाड़ी चार-चार अंकों के साथ मुकाबले में बने हुए हैं। अंडर-14 बालक वर्ग में नॉर्थ वेस्ट के कियान कावलकर कुमार पटेल 4.2 अंकों के साथ दूसरे स्थान की दौड़ में हैं।
आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के अक्षत कुमार, तमिलनाडु-पांडिचेरी के जेसन जुबजेलिन, कर्नाटक-गोवा के समर्थ एन. नायडू, केरल के एरिक सानिश और पश्चिम बंगाल के एनिरबन साहू व स्पंदन देबनाथ चार-चार अंकों पर हैं। अंडर-14 बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की अश्विनी अग्रवाल 4.5 अंक लेकर शीर्ष खिलाड़ी के पीछे हैं। कर्नाटक की लेह आर. जोसफ और आध्या रंगनाथ, बिहार की मोनाली विश्वास, पश्चिम बंगाल की अद्वितीया तथा तमिलनाडु की अलागू सुदीक्षा चार-चार अंकों पर हैं। वहीं,


