मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›कानपुर›Kanpur : श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से स्वर्ण जड़ित रथ पर निकले भगवान महावीर
कानपुर

Kanpur : श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से स्वर्ण जड़ित रथ पर निकले भगवान महावीर

Akash Chaudhary

शोभा यात्रा में गूंजे भगवान महावीर के गीत
महापौर ने दिखाई हरी झंडी
स्वरूप नगर से स्वर्ण जड़ित रथ पर स्वर होकर निकली श्रीजी

Kanpur ।24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर से रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

#kanpur

रथयात्रा में भगवान के संदेशों को दर्शाते हुए विभिन्न प्रकार की झाँकिया सजायी गयी, रथ के साथ स्त्री, बच्चें, युवा एवं वृद्ध भी नाचते गातें नंगे पैर चल रहे थे। भगवान का रथ जनरलगंज से नयागंज, कलक्टरगंज चौरहे से बादशाहीनाका, मूलगंज, बड़ा चौराहा से फूलबाग बिरहाना रोड होते हुए बड़े मन्दिर मे रथयात्रा का समापन हुआ।

रास्ते मे जगह-जगह दुग्ध वितरण, शर्बत, जल व फलों का वितरण समाज के लोगो द्वारा किया गया। जगह-जगह रथ रोककर श्रद्धालुओ ने भगवान की आरती की एवं नरियल भेट कर अपनी श्रद्धा दिखायी।

#kanpur

मोतीझील में आयोजित हुआ भगवान महावीर जीवन दर्शन मेला
श्री 1008 भगवान महावीर जीवन दर्शन मेला मोतीझील लॉन नं. 3 में मनाया गया। जहाँ पर भगवान स्वर्ण रथ में विराजमान होकर स्वरुप नगर जैन मन्दिर से श्रावको द्वारा अमित जैन स्वरुप नगर की निगरानी में मेला स्थल तक आये।

वहाँ पर श्री जी का अभिषेक एवं पूजन विधिपूर्वक सम्पन्न कर भगवान को विराजमान किया गया, तत्पश्चात् ध्वजारोहण दिनेश कुमार त्रिपाठी (पुलिस उपकमीश्नर,) के द्वारा किया गया, इस अवसर पर सभापति हेम जैन, मंत्री अमित जैन सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#kanpur

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
जैन समाज के प्रतिभावान बच्चों के द्बारा धार्मिक भजनों व गानों पर मनमोहन नृत्यो प्रस्तुति दी।”महावीर तेरे चरणों की धूल भी मिल जाये सच कहता हूँ मै भगवान जीवन ही सुधार जाये…… तुमसे लगी लगन लेलो अपनी शरण पारस प्यारा मेटो मेटोजी संकट हमारा……. होलो-हाय छोडिये जय जिनेद्र बोलिए…….

भगवान महावीर जीवन दर्शन सम्मलेन का शुभरम्भ सायंकाल 7 बजे महाआरती नमो अरिहंत से हुआ।

विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद रमेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, नीलिमा कटियार, अमिताभ बाजपेई, महेश त्रिवेदी एवं पूर्व विधायक अजय कपूर, एम.एल.सी. सलील विश्नोई, अरुण पाठक सम्मानित अतिथियों के रुप में हरविन्द सिंह (लार्ड), नरेन्द्र शर्मा, टीकम चन्द्र सेठिया, विनय पाठक, संजय कपूर, मणिन्द्र अग्रवाल, संजीव पाठक, गीता कपूर टंडन, सुनील बजाज आदि का स्वागत कमेटी के सभापति हेम कुमार जैन, मणिकान्त जैन, अमित जैन, महामंत्री महेन्द्र कटारिया, मोहित जैन, संजीव जैन नेता जी, अनूप जैन,ज्ञानेन्द्र विश्नोई,अनिल जैन, नवीन जैन, महेश चन्द्र जैन, सुधीर जैन, राजू जैन, महेश जैन, धनंजय जैन, दिलीप जैन एवं अजीत जैन द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मोमेन्टो देकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *