Thursday, April 23, 2026
HomeखेलKanpur : स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक कप : फिरदौस और प्रतीक की...

Kanpur : स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक कप : फिरदौस और प्रतीक की चमक से टूर्नामेंट का शानदार आगाज

Kanpur । डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में रमा मिश्रा इलेवन ने दिनेश मिश्रा इलेवन को दो विकेट से हराया। दूसरे मैच में सक्कर इलेवन ने गौरी माजिद इलेवन को सात रन से पराजित किया।

#kanpur

फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में दिनेश मिश्रा इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से देवांग सिंह ने 19 व अनिकेत शर्मा ने 12 रन बनाए, तो गेंदबाजी में फिरदौस हुसैन व करन राठौर ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में रमा मिश्रा इलेवन ने 18.1 ओवर में आठ विकेट पर 87 रन बनाकर मैच जीता। जीत में फिरदौस हुसैन ने 37 रन व संगम शर्मा ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंश यादव ने तीन व सार्थक ठाकुर
ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच फिरदौस हुसैन को चुना गया। डीएवी मैदान पर
दूसरे मुकाबले में सक्कर इलेवन ने 20 ओवर में 117 रन बनाए। टीम की ओर से रेयांश पाल ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ​शिवम कश्यप ने चार विकेट चटकाए। जवाब में गौरी माजिद इलेवन की पूरी टीम 19 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम की ओर से दिवयांश गुप्ता ने 43 रन व कृष्णा ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रतीक साहू ने चार और अब्दुल ने तीन विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच प्रतीक साहू को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!