मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कुलदीप पहुंचे शहर, हुआ स्वागत
खेल

Kanpur : चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कुलदीप पहुंचे शहर, हुआ स्वागत

Akash Chaudhary

Kanpur । आईसीसी चैंपियनंस ट्रॉफी में अपनी शानदार गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को आउट करने वाले शहर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का सोमवार को शहर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

#kanpur

जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर पहुंचे कुलदीप ने युवा क्रिकेटरों को कहा कि मैदान पर कड़ी मेहनत से ही सभी परिणाम प्राप्त होते हैं। प्रतिदिन लगभग पांच से छह घंटे अभ्यास बेहद जरूरी है और साथ ही फिटनेस पर भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ​खिलाफ मैच में काफी दवाब था, लेकिन उस परि​स्थिति में भी संयम के साथ सही लाइन व लेंथ पर गेंदबाजी कर अपनी टीम को विजेता बनाया।

#kanpurकोच कपिल पाण्डेय ने कुलदीप को माला पहनाकर उनको चैंपियनंस ट्रॉफी जीतने की बधाई दी। इस दौरान रोवर्स क्रिकेट एकेडमी के सचिव रविंद्रनाथ राय, अनिल राय, पार्षद कैलाश पाण्डेय, सीसामऊ सुपर किंग्स के सह मलिक फैजल, अनमोल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *