मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : गंगा बिठूर और सीसामऊ सुपर किंग्स की भिड़ंत से होगा केपीएल का आगाज
खेल

Kanpur : गंगा बिठूर और सीसामऊ सुपर किंग्स की भिड़ंत से होगा केपीएल का आगाज

Akash Chaudhary

Kanpur ।  केसीए की ओर से देश की सबसे बड़ी शहरी लीग कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) की शुरुआत दो मार्च से होगी। इसमें उद्घाटन मैच गंगा बिठूर और सीसामऊ सुपर किंग्स के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में दू​​​धिया रोशनी के बीच खेला जाएगा। इसके लिए मंगलवार को केसीए ने लीग का पूरा शेड्यूल जारी किया।

#kanpur

इसमें दो मार्च को पहला मैच खेला जाएगा और फाइनल मैच 11 मार्च को ग्रीनपार्क स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।सोमवार रात बेनाझाबर ​स्थित एक होटल में पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर अ​खिल कुमार ने लॉटरी के माध्यम से सभी मुकाबलों का शेड्यूल निकाला। इसमें पहला मैच गंगा बिठूर और सीसामऊ सुपर किंग्स के बीच निकला। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस प्रकार की लीग से शहर के युवाओं को निखारने का मौका मिलेगा। केसीए की इस पहल की सराहना करना हूं। वहीं, केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि दो मार्च को चार बजे से उद्घाटन समारोह प्रारंभ होगा, जबकि पहला मैच शाम 7 बजे से ग्रीनपार्क में खेला जाएगा।

#kanpur

जबकि, 11 मार्च को चार बजे से समापन समारोह का आयोजन होगा। फिर 7 बजे से लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर लीग की छह टीमें आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स, सीसामऊ सुपर किंग्स, मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर, टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर, जेके कैंट स्पार्टंस और कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर के मालिक मौजूद रहे। इस मौके पर गौरव सेठी, गौरवी कनौडिया, अमित जैन, सुरेश पुरी (सभी निदेशक), सचिन शुक्ला, केपीएल कमिश्नर अ​श्विनी कोहली के अलावा अन्य अ​धिकारिगण मौजूद रहे।
केपीएल का शेड्यूल—-
तारीख समय मैच
2 मार्च 7 बजे आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
3 मार्च 3:30 बजे आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स बनाम मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर
3 मार्च 7 बजे टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर बनाम जेके कैंट स्पार्टंस
4 मार्च 3:30 बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम जेके कैंट स्पार्टंस
4 मार्च 7 बजे मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
5 मार्च 3:3 बजे आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स बनाम टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर
5 मार्च 7 बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर
6 मार्च 3:30 बजे जेके कैंट स्पार्टंस बनाम आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स
6 मार्च 7 बजे टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
7 मार्च 3:30 बजे मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर बनाम टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर
7 मार्च 7 बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स
8 मार्च 3:30 बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स
8 मार्च 7 बजे मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर बनाम जेके कैंट स्पार्टंस
9 मार्च 3:30 बजे जेके कैंट स्पार्टंस बनाम सीसामऊ सुपर किंग्स

9 मार्च 7 बजे कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर बनाम टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर
10 मार्च 3:30 बजे पहला सेमीफाइनल मैच (द्वितीय स्थान और पहले स्थान वाले के बीच)
10 मार्च 7 बजे दूसरा सेमीफाइनल मैच (पहले और चौथे स्थान वाले के बीच)
11 मार्च 7 बजे फाइनल मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *