Wednesday, February 18, 2026
HomeखेलKanpur : केपीएल के अभ्यास मैच खत्म, कल होगा फिटनेस टेस्ट

Kanpur : केपीएल के अभ्यास मैच खत्म, कल होगा फिटनेस टेस्ट

Kanpur । केपीएल के चार दिवसीय अभ्यास मैच में शामिल 16 टीमों के कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अभ्यास मैच में शामिल खिलाड़ियों को अब बुधवार को अंतिम फिटनेस टेस्ट की अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। जिसके बाद ही उन्हें नीलामी में जाने का मौका मिलेगा।

केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि युवा खिलाड़ियों ने अभ्यास मैचों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों का फिटनेस स्किल को अब परखा जायेगा।

जिसके लिए लखनऊ से फिटनेस एंड कंडीशनिंग कोच ललितेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया है। वह कानपुर साउथ मैदान में दोपहर एक बजे से सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट लेंगे। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन नीलामी के लिए किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...