Friday, July 17, 2026
HomeखेलKanpur : चकेरी के पीयूष को मिला यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज का टिकट

Kanpur : चकेरी के पीयूष को मिला यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज का टिकट

Kanpur। चकेरी स्थित मवैया गांव के हाकी खिलाड़ी पीयूष कुशवाहा का चयन उप्र के स्पोर्ट्स कालेज में हुआ है। बेसिक हाकी फाउंडेशन की पाठशाला में हाकी की बारीकी सीखने वाले पीयूष अब प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे। कोच पाल देवेंद्र ने बताया कि हाकी पाठशाला से पीयूष का चयन नगर की प्रतिभा को दिखाता है।

चकेरी के छोटे से गांव जहां पर हाकी खेल के लिए मूलभूत सुविधा तक नहीं है। वहां पर पूर्व खिलाड़ी पाल देवेंद्र की ओर से संचालित हाकी पाठशाला से खिलाड़ी निखरकर मंच को हासिल कर रहे हैं। कोच ने कहा कि पीयूष ने 10 वर्ष की उम्र में खेलना शुरू कर दिया था। वे स्पोर्ट्स कालेज में चयनित होने वाले नगर के तीसरे खिलाड़ी हैं। अब पीयूष हाकी का राष्ट्रीय मानक का प्रशिक्षण हासिल कर प्रदेश और देश की टीम से खेलेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...