मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : केपीएल का हुआ रंगारंग आगाज
खेल

Kanpur : केपीएल का हुआ रंगारंग आगाज

Akash Chaudharyअपडेट: March 2, 2025
Kanpur। देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग (केपीएल) का उद्घाटन समारोह रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। आइपीएल की तरह हुए भव्य आयोजन में गायक अंकित तिवारी के गीतों ने स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों के साथ सभी छह टीम के खिलाड़ियों को झूमने पर विवश कर दिया। गणेश वंदना और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुए समारोह में जय हो… गीत की गूंज ने सभी को ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
#kanpur
स्टेडियम में गायक अंकित तिवारी ने सुन रहा है ना तू…, झूमे जो पठान…, सनम तेरी कसम… गीत से समां बांध दिया। करीब एक घंटे तक चले उद्घाटन समारोह में अंकित के गीत पर हर कदम थिरके।
#kanpur
स्टेडियम में केपीएल गर्वनिंग काउंसिल के सदस्यों के साथ मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने हाथ उठाकर शहर में क्रिकेट के नए अध्याय का समर्थन किया। समारोह में अंकित के साथ सेल्फी लेने की होड़ हर किसी में दिखी और सभी ने अपनी-अपनी दर्शक दीर्घा से ही सेल्फी लेकर यादगार पलों को संजोया।

#kanpur

उद्घाटन मुकाबले की शुरुआत सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अमिताभ बाजपेयी, मो. हसन रूमी, गर्वनिंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर, यूपीसीए के निदेशक प्रेम मनोहर गुप्ता, रियासत अली ने लार्ड्स स्टेडियम की तरह घंटा बजाकर मैच की शुरुआत की। उद्घाटन मुकाबले का टास सांसद रमेश अवस्थी ने कराया। उन्होंने कहा कि कानपुर का क्रिकेट विश्व फलक पर चमक बिखेर रहा है।
#kanpur
ग्रीन पार्क अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है। यहां पर विश्व क्रिकेट की हर टीम मैच खेल चुकी है। ऐसे में शहरी लीग के मुकाबले होने से यह युवा खिलाड़ियों के बीच बड़ा मंच साबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *