मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सीसामऊ और कल्याणपुर में कल होगा केपीएल का फाइनल
खेल

Kanpur : सीसामऊ और कल्याणपुर में कल होगा केपीएल का फाइनल

Akash Chaudharyअपडेट: March 10, 2025
ग्रीनपार्क स्टेडियम में सायं सात बजे से खेला जायेगा मुकाबला
Kanpur । देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) के दस दिवसीय महाकुंभ का भव्य समापन मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में सीसामऊ सुपरकिंग्स और मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर की भिड़ंत के साथ होगा।
दोनों ही टीमें केपीएल के पहले सीजन में नया इतिहास रचने की पूरी तरह हैं।सोमवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में सीसामऊ ने गंगा बिठूर और मयूर मेरिकल्स कल्यणपुर ने कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंद नगर को हराकर फाइनल में जगह बनायी।
प्रियांशु के नाबाद शतक से मयूर मेरिकल्स फाइनल में
केपीएल के दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंद नगर को 54 रनों से हराया
कानपुर। प्रियांशु पाण्डेय के नाबाद 130 रनों की शतकीय पारी और दिव्य प्रकाश के पांच विकेट के दम पर मयूर मेरिकल्स ने सोमवार को केपीएल के दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंद नगर को 54 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
#kanpur
मयूर मेरिकल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 220 रन बनाने के बाद गोविंद नगर की टीम को 16.3 ओवर में 166 रनों पर ढेर करते हुए शानदार जीत हासिल की।
केपीएल के दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंद नगर का गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। मयूर मिरेकल्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांशु पाण्डेय ने केपीएल में अपना दूसरा शतक लगाते हुए टीम को 20 ओवर में दो विकेट पर 220 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
प्रियांशु ने मात्र 59 गेंदों में 7 चौकों व 14 छक्कों की मदद से नाबाद 130 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं साहिल ने 27, समन्वय दीक्षित ने 42 और अमित पचारा ने नाबाद 11 रन बनाए। गोविंद नगर से कृतज्ञ और साहुल को एक-एक विकेट मिला।
लीग के सबसे बड़े स्कोर 220 रन का पीछा करने उतरी प्राइम इंडियंस गोविंद नगर की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान फैज (0) मैच की पहली गेंद पर ही मो. शारिम की गेंद पर पगबाधा हुए। इसके बाद 47 रनों के स्कोर तक पांच बल्लेबाज पवेलियन लौटे। जिसमें सत्यम दीक्षित एक, शौर्य़ सिंह 19, नीलेश कौल 12 और आकाश गौर खाता भी न खोल सके।
हालांकि इसके बाद अरमान तिवारी (32) और कृतज्ञ कुमार सिंह ने 52 रन बनाकर टीम को थोड़ा संभाला लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पूरी टीम 16.3 ओवर में 166 रनों पर ढेर हो गयी।
मो. बासित ने 11, साहुल वर्मा ने 4, अर्पित शुकला ने 28 रन बनाए। मयूर मेरिकल्स से दिव्य प्रकाश ने पांच, सौरभ यादव ने तीन, मो. शारिम और दिव्यांशु पाण्डेय ने एक-एक विकेट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *