Thursday, May 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिठूर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर केडीए का बुलडोजर...

Kanpur : बिठूर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर केडीए का बुलडोजर गरजा

कानपुर। केडीए ने बिठूर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए बुलडोजर गरजाया। उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में मंगलवार को प्रवर्तन जोन-1 बी की टीम ने मटका चौराहे से लेकर जंगल वाटर पार्क मोड़ और भगवान बुद्ध आश्रम के पीछे लगभग 4.5 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर जमींदोज कर दिया।

#kanpur

3 जेसीबी मशीनों की मदद से इस प्लाटिंग में बने रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर और एंट्री गेट सहित सभी संरचनाएं ध्वस्त की गईं।सिंहपुर कछार क्षेत्र में सिंहपुर चौराहे से सब्जी मंडी की ओर प्रेमपुर के आगे लगभग 5.5 बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए गए निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 (क) के तहत सील किया गया।

#kanpur
Oplus_0

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन टीम के साथ थाना बिठूर का पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा।केडीए के विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह केवल बिदूर ही नहीं, बल्कि कल्याणपुर और बिठूर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लगभग 11 बीघा अवैध प्लाटिंग पहले ही चिन्हित की जा चुकी है। उन पर शीघ्र ही सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण न केवल कानूनी उल्लंघन है, बल्कि शहर की योजना और विकास को भी बाधित करता है। केडीए ने जनता से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्लाटिंग या निर्माण में भाग न लें, अन्यथा कार्रवाई के दौरान उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रवर्तन अभियान के तहत केडीए ने स्पष्ट कर दिया है कि पूरे क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारीयों का कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई और सीलिंग का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा और नियमानुसार हर अवैध निर्माण को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!