Wednesday, July 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : टूंडला–पनकी धाम सेक्शन पर दौड़ा 'कवच 4.0', दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग हुआ...

Kanpur : टूंडला–पनकी धाम सेक्शन पर दौड़ा ‘कवच 4.0’, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग हुआ और सुरक्षित

टूंडला–पनकी धाम सेक्शन पर दौड़ा ‘कवच 4.0’, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग हुआ और सुरक्षित

Kanpur । उत्तर मध्य रेलवे ने रेल सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के टूंडला–पनकी धाम सेक्शन पर स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच 4.0’ का सफल संचालन शुरू कर दिया है। 207 रूट किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर अब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का सुरक्षित संचालन संभव होगा। इसके साथ ही उत्तर मध्य रेलवे में कवच से सुरक्षित नेटवर्क बढ़कर 652 रूट किलोमीटर हो गया है।

#kanpur
महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में इस परियोजना को प्रोजेक्ट यूनिट टूंडला, प्रयागराज मंडल और मुख्यालय की टीमों ने पूरा किया। कमीशनिंग के दौरान कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस पर सफल परीक्षण किया गया।
परियोजना के तहत 22 स्टेशनों पर S-TCAS, 17 स्टेशनों पर LC-TCAS प्रणाली स्थापित की गई। 10 WAP-7 लोकोमोटिव कवच से लैस किए गए, जबकि 4600 से अधिक RFID टैग, 17 संचार टावर, 48-कोर ऑप्टिकल फाइबर केबल और 30 आधुनिक कवच कक्ष विकसित किए गए।

रेलवे ने 10,000 किलोमीटर से अधिक परीक्षण के दौरान SPAD रोकथाम, टक्कर से सुरक्षा और गति नियंत्रण से जुड़े सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए। अधिकारियों का कहना है कि कवच 4.0 की यह उपलब्धि दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सुरक्षित और तेज रेल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...