मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सीआईएससीई राष्ट्रीय तीरंदाजी के कानपुर चयनित
खेल

Kanpur : सीआईएससीई राष्ट्रीय तीरंदाजी के कानपुर चयनित

Akash Chaudhary
Kanpur । सीआईएससीई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक केरल में होगी। इसके लिए कानपुर टीम का चयन 8 से 9 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। टीम 26 को प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। यह जानकारी जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के सचिव राजा भरत अवस्थी ने दी।
उन्होंने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में विदुषी शुक्ला, अंडर-17 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में रीतिका सिंह, रतनम दीक्षित, कनिषा दुग्गल, बालक वर्ग में विधू केसरवानी, रिकर्व वर्ग में काव्या तिवारी, अंडर-14 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में अथर्व सिंह प्रतियोगिता में स्वर्ण पर निशाना लगाते हुए नजर आएंगे।
प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, सहसचिव/कोच सन्दीप कुमार (एनआईएस), शैलेश कुमार, मौसमी साहू व कोच दीपक शर्मा, फागू महातो (एनआईएस) आदि ने सभी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *