Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में कानपुर फाइनल में 

Kanpur : मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में कानपुर फाइनल में 

Kanpur । उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में 20वीं अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर ने गोरखपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब सोमवार को कानपुर का फाइनल मैच में वाराणसी से सामना होगा।
नवाबगंज ​स्थित पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पहले हॉफ में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही।
जबकि, दूसरे हॉफ के 61वें मिनट में कानपुर की ओर से गोल कर बढ़त बनायी। इसके बाद दूसरा गोल मैच के अंतिम पल में कर कानपुर की टीम ने गोरखपुर को 2-0 से पराजित किया। कानपुर से दोनों ही गोल रितुराज ने किए। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी,जयराम यादव, हाजी मुनव्वर, आरडी पाल, प्रदीप मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...