Monday, July 13, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर कराटे लीग में मध्य प्रदेश का पंच, यूपी उपविजेता

Kanpur : कानपुर कराटे लीग में मध्य प्रदेश का पंच, यूपी उपविजेता

Kanpur।  जूनियर ब्लाइंड स्कूल नेहरू नगर में रविवार को शोतोकान स्कूल कराटे डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कानपुर कराटे लीग हुई। इसमें 10 राज्यों से 220 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लीग में मध्य प्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन और यूपी उपविजेता बना।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह और अक्षय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एशियन कराटे फेडरेशन, वर्ल्ड कराटे फेडरेशन और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े अधिकृत रेफरियों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना और प्रथम स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की।

उत्तर प्रदेश दूसरे, राजस्थान तीसरे, दिल्ली चौथे, झारखंड पांचवें और असम छठे स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी, पदक, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सचिव विजय कुमार ने बताया कि कानपुर कराटे लीग का आयोजन अब प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, सचिव विजय कुमार, हेमलता, विनोद कुमार, सुनील कुमार, आर्यन, मानसी आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...