Sunday, July 12, 2026
HomeखेलKanpur : खो-खो प्रीमियर लीग ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार और...

Kanpur : खो-खो प्रीमियर लीग ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार और रणनीति का दम

60 खिलाड़ियों ने आजमाई किस्मत, भारतीय टीम व प्रोफेशनल खिलाड़ियों ने भी बिखेरा जलवा

Kanpur।  कानपुर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 के द्वितीय चरण के ट्रायल में रविवार को खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज, पी. रोड में आयोजित ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि ट्रायल में भारतीय खो-खो टीम के पूर्व खिलाड़ी, अल्टीमेट खो-खो लीग के प्रोफेशनल खिलाड़ी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के खो-खो खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने ग्राउंड ड्राइव, पोल ड्राइव और टेपिंग जैसी तकनीकों का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फिटनेस, गति और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया।

चयन समिति ने सभी खिलाड़ियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।ट्रायल का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, चयन समिति के चेयरमैन शिवलाल यादव, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रविंद्र सिंह गुर्जर और नवनीत कुमार वर्मा, सचिव विपिन कुमार सोनकर, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद यादव, रणवीर सिंह मलिक, प्रतीव निगम, रामजी प्रजापति, सुशील प्रजापति, आदित्य सोनकर और अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...