मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 22 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur :  स्टेट फुटबॉल चैंपियन​शिप में कानपुर क्वार्टरफाइनल में
खेल

Kanpur :  स्टेट फुटबॉल चैंपियन​शिप में कानपुर क्वार्टरफाइनल में

Akash Chaudhary
Kanpur। पीलीभीत में चल रही सबजूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियन​शिप खेली जा रही है। इसमें रविवार को कानपुर और वाराणसी के बीच संघषपूर्ण मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। लेकिन, अंक तालिका में आठ अंक कानपुर और सात अंक वाराणसी के होने के चलते कानपुर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गया।
जबकि वाराणसी टूर्नामेंट से बाहर हो गया। दोनों टीमों के बीच पहले हॉफ द मैच बराबरी पर रहा। जबकि दूसरे हॉफ में वाराणसी ने पहला गोल कर कानपुर में बढ़त बनायी। इसके बाद कानपुर ने भी खेल में तेजी दिखाते हुए मैच के अंतिम पलों में गोल कर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया और यह स्कोर मैच के अंत तक बना रहा। अब कानपुर टीम सोमवार को क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *