Kanpur । प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक उन्नाव में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की जूनियर बालक और बालिका टीम का चयन शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में ट्रायल के आधार पर किया गया है।
चयनित टीमें:::बालक वर्ग में आयुष कुमार, अक्ष शर्मा, गणेश यादव, मो. आरिज और यश सैनी को टीम में जगह मिली है। जबकि, समीर सिंघानी को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
बालिका वर्ग में रोहिणिका पांडेय, आनया, काव्या गुप्ता, चैतन्या बाजपेई, त्वाहा फातिमा और प्रिया गुप्ता का चयन किया गया है। रितिका को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।


