मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Lucknow : 314 शिक्षक प्रधानाचार्य पद पर किए गए प्रोन्नत
उत्तर प्रदेश

Lucknow : 314 शिक्षक प्रधानाचार्य पद पर किए गए प्रोन्नत

Akash Chaudharyअपडेट: October 30, 2026
Lucknow। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के 314 शिक्षकों को हाईस्कूल के प्रधानाचार्य के पद पर प्रोन्नति दी गई है। जिसमें पुरुष शाखा के 228 व महिला शाखा के 86 शिक्षक शामिल हैं। लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की प्रोन्नति कर दी गई। अब नव प्रोन्नत शिक्षकों को जल्द तैनाती दी जाएगी।माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लंबी कवायद के बाद महिला व पुरुष शाखा के 314 प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों का हाईस्कूल में प्रधानाचार्य (अधीनस्थ राजपत्रित) सेवा संवर्ग पद पर पदोन्नति की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द इन्हें राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के पदों पर तैनाती दी जाएगी। दूसरी तरफ राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय व प्रांतीय अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्रा ने 15 नवंबर तक एलटी से प्रवक्ता (पुरुष/महिला) की पदोन्नति किए जाने की भी मांग उठाई है। राजकीय शिक्षक संघ का कहना है कि लगभग 15 साल से पदोन्नति नहीं हुई है। जिसके चलते शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधी मांगें पूरी न हुई तो वह माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरना देने को मजबूर होंगे