मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Lucknow : एसआई भर्ती : 10,676 अभ्यर्थी पेपर टू के लिए सफल
उत्तर प्रदेश

Lucknow : एसआई भर्ती : 10,676 अभ्यर्थी पेपर टू के लिए सफल

Akash Chaudharyअपडेट: October 30, 2026
Lucknow । कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2025 के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। इसमें 10,676 अभ्यर्थियों को 28 नवंबर को संभावित पेपर टू के लिए सफल घोषित किया गया है। महिला वर्ग में 518 व पुरुष वर्ग में 10,298 अभ्यर्थी पेपर टू के लिए सफल हैं। पुरुष वर्ग में 1,189 पूर्व सैनिक (ईएसएम) भी शामिल हैं। विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के कारण 97 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से पेपर टू में शामिल होने की अनुमति दी गई है।