मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : जूनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता के लिए कानपुर की टीमें रवाना
खेल

Kanpur : जूनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता के लिए कानपुर की टीमें रवाना

Akash Chaudharyअपडेट: October 29, 2026

Kanpur।  जूनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर नगर की बालक एवं बालिका टीमें गुरुवार को हरदोई रवाना हो गईं। प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगी। दोनों टीमों का चयन 24 अक्टूबर को हुए ट्रायल के आधार पर किया गया है।

बालक टीम के कोच कुतुबुद्दीन अहमद और बालिका टीम की कोच शिवांगी सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संघ के सचिव अश्वनी मिश्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मोहित तिवारी, हर्ष सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।