मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ग्रीनपार्क में 12 को होंगे जिला स्तरीय ट्रायल
खेल

Kanpur : ग्रीनपार्क में 12 को होंगे जिला स्तरीय ट्रायल

Akash Chaudharyअपडेट: November 10, 2026

चयनित खिलाड़ी 13 नवंबर को मंडलीय ट्रायल में दिखाएंगे दमखम, झांसी में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता

 

Kanpur। । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जिला स्तरीय ट्रायल 12 नवंबर को सुबह 10 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए 13 नवंबर को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेना होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक झांसी में आयोजित होगी।

जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने की इच्छुक खिलाड़ियों को नगर निगम की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।

बिना इन दस्तावेजों के खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी हो सकती है। ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं।