सत्यवीर गुप्ता स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से मंगलवार को किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर सत्यवीर गुप्ता स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एमयूसी ने अमर क्लब को छह विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में अशोका ज्योति ने स्पोर्टिंग यूनियन को तीन विकेट से पराजित किया।
कानपुर साउथ-ए मैदान पर पहले मुकाबले में अमर क्लब की टीम 20 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। अबुडे प्रताप ने 42 और अनंत कुमार मिश्रा ने 26 रन बनाए। एमयूसी की ओर से सुधीर, शुभम, हर्षित और चिन्मय ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमयूसी ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आराध्य ने 53 और राहुल सिंह ने 34 रन की पारी खेली। अमर क्लब की ओर से अनिरुद्ध ने दो, जबकि श्लोक और धीरेंद्र ने एक-एक विकेट झटका।
दूसरे मुकाबले में अशोका ज्योति ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 83 रन बनाए। प्रियांशु ने 43 और अमन ने 32 रन का योगदान दिया। स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से नितिन तिवारी और अक्षत अवस्थी ने तीन-तीन तथा हिमांशु ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 81 रन ही बना सकी। अक्षत ने 38 और रुद्र प्रताप ने 28 रन बनाए। अशोका ज्योति की ओर से ईशु सचान और विष्णु ने तीन-तीन तथा अमन ने एक विकेट हासिल किया।

