मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : चार दशक बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो वारंटी, 40 साल पुराने मुकदमे में गिरफ्तारी
कानपुर

Kanpur : चार दशक बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो वारंटी, 40 साल पुराने मुकदमे में गिरफ्तारी

Akash Chaudhary

लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे दोनों अभियुक्त, रेलबाजार पुलिस ने तलाश कर दबोचा

 

Kanpur । वक्त गुजरता गया, मुकदमा पुराना होता गया, लेकिन पुलिस की तलाश खत्म नहीं हुई। करीब 40 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटी आखिरकार रेलबाजार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मंगलवार को पुलिस टीम ने शेर सिंह उर्फ गुड्डू और अमर सिंह उर्फ सुरेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। चार दशक पुराने मामले में हुई इस कार्रवाई की चर्चा रही।

पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। उनके खिलाफ जारी वारंट के आधार पर पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमन सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों की तलाश तेज की और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पकड़े गए दोनों अभियुक्त नौबस्ता थाना क्षेत्र के गोपाल नगर के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास शर्मा, सूरज वर्मा, आशीष कुमार और नीरज यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। करीब चार दशक पुराने मुकदमे में हुई इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने लंबित वारंट के निस्तारण की दिशा में कार्रवाई की है।