Friday, May 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : मां की डांट से आहत युवक ने ट्रेन के आगे...

Kanpur : मां की डांट से आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Kanpur । बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में शनिवार देर रात मां की डांट से आहत होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बगदौधी बांगर निवासी ममता रावत के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा रवि रावत (27) था। वह मंधना स्थित एक मसाला फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार रवि को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचता था, जिससे घर और आसपास विवाद की स्थिति बन जाती थी।

शनिवार रात भी रवि शराब पीकर घर आया था। इस पर मां ममता ने उसे शराब पीने से मना करते हुए फटकार लगा दी। बताया जा रहा है कि मां की डांट से नाराज होकर रवि देर रात घर से निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

कुछ देर बाद मंधना चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवक के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!