मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : दर्शकों से गुलजार हुआ ग्रीनपार्क
खेल

Kanpur : दर्शकों से गुलजार हुआ ग्रीनपार्क

Akash Chaudhary
#kanpur

Kanpur । ग्रीनपार्क में जैसे-जैसे उद्घाटन समारोह अपने चरम पर बढ़ा वैसे ही स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री में भी तेजी से इजाफा हुआ। मैदान में सबसे अधिक भीड़ न्यू प्लेयर्स पवेलियन और प्लेयर्स बॉलकनी में दिखी।

#kanpurइसके बाद डायरेक्ट्रेट पवेलियन, ए बालकनी और ए-ग्राउंड में भी दर्शक पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दिखे। पूरे स्टेडियम में लगभग दस हजार के करीब रही। सभी स्टेडियम में दर्शक कभी सीटी बजाते तो कभी अपने मनपसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दिखे।

पैरा क्रिकेटर धर्मपाल और अन्नू अवस्थी ने बिखेरा जलवा

केपीएल के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन के लिए पैरा क्रिकेटर धर्मपाल भी स्टेडियम पहुंचे।

इस दौरान कई खिलाड़ियों और आए हुए दर्शकों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि शहर में इस प्रकार कि क्रिकेट गतिविधियों से युवाओं को एक बेहतर मंच प्राप्त होगा। वहीं शहर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने भी स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *