Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : नीरज, नि​खिलेश की घातक गेंदबाजी से ग्रीनपार्क रेड ए और...

Kanpur : नीरज, नि​खिलेश की घातक गेंदबाजी से ग्रीनपार्क रेड ए और ग्रीनपार्क ब्लू जीते

Kanpur। खेल विभाग की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच हुए। पहले मैच में ग्रीनपार्क रेड ए ने शिवा क्रिकेट अकादमी को 35 रन से मात दी। दूसरे मैच में ग्रीनपार्क ब्लू ने ग्रीनपार्क येलो को आठ विकेट से पराजित किया।
#kanpur
ग्रीनपार्क स्टेडियम में ग्रीनपार्क रेड ए ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन बनाए। टीम से तनिष राठौर ने 35, हर्षवर्धन ने 23 व अतीत यादव ने 22 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अमित पटेल, विकास पटेल व उत्कर्ष तिवारी ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में शिवा क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी। इसमें शौर्य गुप्ता ने सर्वा​धिक 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीरज कुमार ने तीन, यर्थाथ ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच नीरज कुमार को चुना गया।
#kanpur
दूसरे मैच में ग्रीनपार्क येलो की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 96 रन बनाए। टीम से अक्षत ने 20 व शोएब अख्तर ने 18 रन की पारी खेली,तो गेंदबाजी में नि​खिलेश ने तीन,गोल्डी यादव ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीनपार्क ब्लू ने 10.2  ओवर में दो विकेट पर 98 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में सुधांशु ने 38 व रामजी यादव ने 37 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी प्रतीक यादव ने दो को आउट किया।  प्लेयर ऑफ द मैच नि​खिलेश प्रताप सिंह को चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!