मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : 25 साल पुराने टिकट कालाबाजारी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
कानपुर

Kanpur : 25 साल पुराने टिकट कालाबाजारी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Akash Chaudhary

Kanpur । रेलवे टिकटों की कालाबाजारी के करीब 25 वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी रामू यादव को आरपीएफ कानपुर सेंट्रल ने स्थायी वारंट के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी गंगाघाट, जनपद उन्नाव का निवासी लंबे समय से न्यायालय की कार्यवाही से बचते हुए अलग-अलग स्थानों पर छुपकर रह रहा था।

स्थायी वारंट की तामिली के लिए प्रभारी निरीक्षक एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरपाल सिंह ने मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार निगरानी रखी और आरोपी की हर गतिविधि पर नजर रखी। इस दौरान आरोपी कई स्थानों पर छिपता रहा और पहचान बदलकर रह रहा था।

कड़ी मेहनत और लगातार सुरागरसी के बाद 3 जनवरी 2026 को आरोपी को चम्पापुरवा, तेजीपुरवा, शुक्लागंज, जनपद उन्नाव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आरपीएफ ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया।आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ऐसे पुराने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता होती है और इस कार्रवाई से कानून के प्रति संदेश भी गया कि कोई भी अपराध बिना सजा के नहीं रह सकता।

गिरफ्तारी के दौरान आरपीएफ ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साधनों का उपयोग कर सभी पहलुओं को कवर किया। अधिकारीयों ने कहा कि आगामी दिनों में इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी रहेगी।
इस कार्रवाई से रेलवे सुरक्षा बल की कार्यक्षमता और पुराने मामलों के समाधान में सक्रिय भूमिका का उदाहरण सामने आया।