मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: फ्रेंचइजियों ने माना कि KPL रचेगा इतिहास
खेल

Kanpur: फ्रेंचइजियों ने माना कि KPL रचेगा इतिहास

Parpanch News
  • दो मार्च से ग्रीनपार्क में खेली जायेगी देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग

Kanpur: शहर में पहली बार दो मार्च से शुरू होने जा रही कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) को देश की सबसे बड़ी शहरी लीग करार दिया जा रहा है। पहले सीजन में केपीएल में छह टीमें शामिल है। इन सभी टीमों के मालिक इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहले ही सीजन में केपीएल खुद से एक नया इतिहास रचेगा।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीस) के चेयरमैन डा. संजय कपूर के द्वारा केपीएल की नींव स्थापित की गयी। जिसके बाद पहले सीजन में जिन छह फ्रेंचाइजियों ने टीम खरीदीं, उन्हें शहर की एक-एक विधानसभा के नाम से जाना गया। जिसमें कानपुर प्राइम इंडियन गोविंद नगर टीम को सचिन गुप्ता, कैंट स्पाट्ंस को अभिषेक सिंघानिया, सीसामऊ सुपर किंग्स को कामरान रहमान, गंगा बिठूर को तिलक राज शर्मा, मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर को सुनील गुप्ता और टीएसएच ब्लास्टर आर्यनगर को प्रणीत अग्रवाल ने खरीदा। खिलाड़ियों की नीलामी के बाद सोमवार को सभी मालिकों की मौजूदगी में केपीएल की फिक्स्चर निकाला गया। इस दौरान हुई बातचीत में सभी मालिकों ने एक सुर में कहा कि वह केपीएल के पहले सीजन का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित है। उन्हें पूरा यकीन है कि यह टूर्नामेंट इतिहास रचेगा।

दो मार्च से शुरू होने वाली टीमों की भिड़ंत के लिए सभी टीमों ने अपने ग्राउंड में तैयारियां शुरू कर दी हैं। नामी-गिरामी कोच व सर्पोटिंग स्टाफ के साथ नीलामी से खरीदे गये खिलाड़ियों को इस समय टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जा रहा है। इन फ्रेंचाइजियों का कहना है कि वह अपने खिलाड़ियों को तराशने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जिससे वह केपीएल से निकलकर देश का नाम रौशन करें। इन फ्रेंचाइजियों का कहना है कि वह टूर्नामेंट के बाद भी युवा प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करेंगी। वहीं केपीएल का माहौल बनाने के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने विधानसभा में प्रचार करने में भी कोई कमीं नही छोड़ेंगी। उन्होंने शहरवासियों से दस दिन चलने वाले केपीएल महोत्सव में शामिल होने की भी अपील की। इस दौरान सीसामऊ सुपरकिंग्स टीम से फैजल फय्यास, मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर से विशाल जैन, गंगा बिठूर लीजेंड्स से प्रज्ञा गनेरीवाल, टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर से पीके श्रीवास्तव, कानपुर प्राइम इंडियन गोविंद नगर से तेजस कनौडिया, कैंट जेके स्पार्टंस से अमित कुमार मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *