Monday, February 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : वसूली और वर्चस्व की जंग: किन्नर गुटों के झगड़े में...

Kanpur : वसूली और वर्चस्व की जंग: किन्नर गुटों के झगड़े में पुलिस उलझी

Kanpur । शहर में किन्नर गुटों के बीच एरिया और गद्दी को लेकर चल रहे विवाद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। ट्रेन यात्रियों और आम लोगों से जबरन वसूली की शिकायतों के बीच अब किन्नर समाज के अंदरूनी टकराव भी सुर्खियों में है। ऐसा ही एक मामला बाबूपुरवा इलाके से सामने आया है, जहां एक किन्नर को अगवा कर उसके साथ मारपीट और अपमान करने का आरोप लगा है।

बताया गया कि दो दिन पूर्व बाबूपुरवा क्षेत्र में आदित्य उर्फ अंबिका नाम की किन्नर को कथित तौर पर दूसरे किन्नर गुट ने उठाकर ले गया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और बाल व भौंहें काटकर उसे अपमानित किया गया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को कोमल, कशिश और सौम्या किन्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। गुरुवार को आरोपी बनाए गए तीनों किन्नर अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और ताली बजाकर विरोध जताया। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए इसे वसूली को लेकर इलाके पर कब्जे का विवाद करार दिया और पुलिस को अपनी ओर से प्रार्थना पत्र सौंपा।
मुख्य आरोपी कोमल किन्नर ने अंबिका किन्नर और उसकी कथित गुरू मान्या पर गंभीर आरोप लगाए।

उनका कहना है कि दूसरा पक्ष अन्य गद्दीनशीन गुरू-चेलों के इलाकों में घुसकर जबरन वसूली करता है और युवकों को किन्नर के वेश में भेजा जाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि टाटमिल क्षेत्र में झगड़ा अंबिका पक्ष की ओर से हुआ और अगवा कर मारपीट करने के आरोप निराधार हैं।वहीं, अंबिका किन्नर और उसकी गुरू मान्या ने इंसाफ न मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...