Monday, April 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : हमारे संविधान में दिव्यांग जनों के लिए भी समान अधिकार:डॉ...

Kanpur : हमारे संविधान में दिव्यांग जनों के लिए भी समान अधिकार:डॉ मोनिका

Kanpur ।एस.एन.सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज के सभागार में मनोविज्ञान विभाग व एन.सी.सी. इकाई तथा पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो “राष्ट्रीय संविधान दिवस- 26 नवंबर” तथा “विश्व दिव्यांगता दिवस- 3 दिसंबर” के लिए जागरूकता प्रसार पर आधारित था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो० सुमन, समाजशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रो० निशि प्रकाश, प्रो० रेखा चौबे, कॉलेज प्राॅक्टर डॉ ममता अग्रवाल तथा पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर के सुश्री विदिता, प्रखर द्विवेदी व अन्य सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इसके बाद अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य ने संविधान दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे वर्ष मनाने को प्रेरित करने के साथ ही उन्होंने दिव्यांग जनों को समाज में उचित स्थान दिए जाने का समर्थन किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मनोविज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ मोनिका सहाय ने कार्यक्रम के विषय को स्पष्ट करते हुए बताया कि हमारे संविधान में दिव्यांग जनों के लिए भी समान अधिकार है साथ ही सरकार ने विशेष रूप से कई प्रावधान बनाए हैं।

जिसके लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। इसके बाद पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर से आए हुए वक्ताओं ने सभी को पी.पी.टी. के माध्यम से दिव्यांगता से परिचित कराया तथा संविधान के आर.पी.डब्ल्यू.डी. एक्ट 2016 में वर्णित 21 प्रकार की दिव्यांगताओ‌ं के विषय में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने सभी से 3 दिसंबर को मोती झील में होने वाली “स्वाभिमान रैली” में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध किया। तत्पश्चात मनोविज्ञान विभाग की प्रवक्ता सुश्री प्रीति यादव ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया।

कार्यक्रम के संचालन में विभाग की प्रवक्ता सुश्री मयूरिका गुप्ता द्वारा योगदान दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज की अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रही जिससे कार्यक्रम गरिमामय तरीके से पूर्ण हो सका।

https://parpanch.com/kota-70-year-old-babulal-attacked-with-an-axe-12-feet-long-crocodile-defeated-him/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!