Saturday, July 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : 100 किमी की पड़ताल, 500 CCTV की जांच... तब दबोचा...

Kanpur : 100 किमी की पड़ताल, 500 CCTV की जांच… तब दबोचा गया ट्रेनों में चोरी करने वाला सांसी गैंग का शातिर

Kanpur । ट्रेनों में यात्रियों को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले सांसी गैंग के एक शातिर बदमाश तक पहुंचने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने करीब एक महीने तक लगातार मेहनत की। लगभग 100 किलोमीटर के रूट की मैपिंग की गई और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी को दबोच लिया।

उसके पास से चोरी का एंड्रॉयड मोबाइल और 19 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।जीआरपी के अनुसार 19 जून को रानीकमलापति एक्सप्रेस (12512) में सफर कर रही एक महिला यात्री के ट्रॉली बैग से मोबाइल चोरी हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी कानपुर सेंट्रल और चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटना स्थल से लेकर संभावित भागने के रास्तों तक की बारीकी से जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

शनिवार को शताब्दी उड़ान मोड़ के पास पुलिस ने हरियाणा के हिसार जिले के खांडा खेड़ी गांव निवासी अनिल उर्फ बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वह सांसी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है। तलाशी में उसके पास से चोरी का करीब 50 हजार रुपये कीमत का एंड्रॉयड मोबाइल और 19 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को बातचीत में उलझाकर उनका सामान पार कर देता था।

चोरी और लूट से मिलने वाले रुपयों से वह नशे और अन्य शौक पूरे करता था।जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम सांसी गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि इसी गैंग के एक अन्य सदस्य को भी पहले चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...