Saturday, July 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, एनडीआरएफ ने परखी...

Kanpur : बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, एनडीआरएफ ने परखी तैयारियां

संभावित प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, सुरक्षित निकासी और राहत व्यवस्था का लिया जायजा

Kanpur । गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एसडीएम सदर अनुभव सिंह और 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक दीपक कुमार कमलिया ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जलभराव वाले स्थानों, सुरक्षित निकासी मार्गों और राहत शिविरों की संभावित व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के समय आने वाली दिक्कतों और पिछले वर्षों के अनुभवों की जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि आपदा की स्थिति में किन संसाधनों की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का मौके पर निरीक्षण कर तैयारियों का आकलन किया।

#kanpur

एसडीएम अनुभव सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य बिना देरी शुरू हो सके, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें।

एनडीआरएफ के टीम कमांडर दीपक कुमार कमलिया ने कहा कि उनकी टीम किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन के साथ मिलकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाकर जन-धन के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासन और एनडीआरएफ के बीच समन्वय को और मजबूत करना तथा बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाना है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...